21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्षतिग्रस्त कर नेहरू विहार के नाले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री की मूर्ति फैंकी

परिषद के अधिकारी पहुंचे मौके पर, मूर्ति को न्यास के हवाले किया

less than 1 minute read
Google source verification
क्षतिग्रस्त कर नेहरू विहार के नाले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री की मूर्ति फैंकी

क्षतिग्रस्त कर नेहरू विहार के नाले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री की मूर्ति फैंकी

भीलवाड़ा।
यहां नेहरू विहार कॉलोनी में लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति मंगलवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर उसे पास ही एक नाले में फैंक दी। तिलकनगर नेहरू विहार कॉलोनी स्थित सर्विस रोड पर एक नाले में पड़ी इस मूर्ति का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो देखने के बाद नगर परिषद के अधिशासी अभियन्ता सूर्यप्रकाश संचेती नेहरू विहार स्थित २०० फीट रिंंग रोड के पास वाले सर्विस रोड पर पहुंचे। मौके पर ही क्षेत्र के जमादार व सर्किल इंसपेक्टर को बुलाया। उन्होंने मूर्ति को नाले से बाहर निकाला।
संचेती ने बताया कि मंगलवार सुबह तिलकनगर स्थित न्यास की नेहरू विहार योजना में स्मारक स्थल पर स्थापित पं नेहरू की प्रतिमा को समाजकंटको द्वारा क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिली। जिस पर वे मौके पर पहुंचे। मूर्ति को नाले से बाहर निकालकर नगर परिषद लेकर आ रहे थे। इसी दौरान नगर विकास न्यास के उद्यान अधीक्षक रफीक मोहम्मद भी मौके पर पहुंच गए। बाद में क्षतिग्रस्त मूर्ति को उनको सुपुर्द कर दी गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग