सम्मेलन में स्वामी परमेश्वरानन्द सरस्वती महाराज, मध्य प्रदेश भानपुरा के पीठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद महाराज की धर्मवाणी से श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। सम्मेलन में स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी, स्वामी विश्वात्मा नंदपुरी , प्रणवचैतन्य पुरी ,स्वामी हंसानंद तीर्थ , स्वामी जनकपुरी , आचार्य ब्रह्मचारी दिव्य चेतन, स्वामी सोहम चैतन्य पुरी, स्वामी राम दयाल महाराज, स्वामी हंसराम महाराज, स्वामी आनंद चैतन्य सरस्वती, स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती , स्वामी प्रणवानंद सरस्वती, स्वामी चिदंबरा नंद सरस्वती महाराज, स्वामी डॉ. मुक्तानंद पुरी व आचार्य ब्रह्मचारी गोपाल चैतन्य सहित कई संतों का समागम हुआ। इस दौरान टीसी चौधरी, सुरेश चंद्र रुइया, संजय निमोदिया, वीरेंद्र व्यास,मुकेश कुमार बागड़, रामपाल शर्मा सहित कई श्रद्धालुओ की कार्यक्रम में भारी मौजूद रही।