6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर कोई दर्शन को लालायित थे भक्त, देखो ऐसा क्या था

सारे जग में डंका बाजे मेरे खाटू वाले का, खाटू वाले श्याम तेरा सच्चा दरबार हैश्याम मंदिर के 26वें वार्षिकोत्सव पर देर रात तक बही भजनों की रसधारा

2 min read
Google source verification
हर कोई दर्शन को लालायित थे भक्त, देखो ऐसा क्या था

हर कोई दर्शन को लालायित थे भक्त, देखो ऐसा क्या था

भीलवाड़ा. श्याम प्रभु की आराधना में भक्ति रस की ऐसी धारा बही की भक्त साथ में झूमते चले गए। मंच पर गायक श्याम बाबा की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दे रहे थे तो मंच के समक्ष श्याम भक्त भजनों की सरिता में डूबकियां लगा स्वयं को धन्य मान रहे थे।

ये नजारा मंगलवार रात श्याम भक्तों की आस्था के केन्द्र शास्त्रीनगर सी सेक्टर स्थित श्रीश्याम मंदिर के 26वें वार्षिकोत्सव के तहत श्याम मंदिर सेवा मण्डल समिति के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या के दौरान दिखा। देर रात तक चली भजन संध्या में वॉइस ऑफ इंडिया विनर सुमित सैनी एवं जयपुर के आयुष सोमानी ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाया। हर भजन के साथ श्याम बाबा के जयकारे भी गूंजायमान होते रहे। सुमित सैनी ने तेरी रहमतों का दरिया सरे आम चल रहा, कितना सोना तेरा दरबार सजाया, सारे जग में डंका बाजे मेरे खाटू वाले का, मेने मोहन को बुलाया वो आता होंगा, हम बाबा के आशिक है आदि भजनों व गीतों की प्रस्तुति दी। गायक आयुष सोमानी ने पलको का घर तैयार सांवरे, तेरे दर पर आकर मुझे क्या मिला, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, खाटू वाले श्याम तेरा सच्चा दरबार है आदि भजनों पर श्याम भक्त जमकर थिरकते रहे। गायक महेंद्र सालासर ने भगवान शिव, भगवान गणपति, हनुमानजी महाराज की आराधना में भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं श्री श्याम मंदिर सेवा मण्डल समिति के अध्यक्ष सुशील कन्दोई ने भजन गायकों का स्वागत किया।
श्याम बाबा की प्रतिमा का फूलों से श्रृंगार
मंदिर में श्याम बाबा की प्रतिमा का श्रृंगार करने के साथ फूलों से विशेष सजावट की गई है। मंदिर में श्याम बाबा की प्रतिमा का बनारस व जयपुर से आए कलाकारों ने फूलों से श्रृंगार किया।
निशान यात्रा में उमड़े भक्त
इससे पूर्व सुबह निशान यात्रा के साथ 26वें वार्षिकोत्सव का आगाज हुआ। बादल छाए होने के बावजूद श्याम भक्त निशानयात्रा में शामिल होने के लिए उमड़े। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं समिति के अध्यक्ष सुशील कन्दोई ने बताया कि शास्त्रीनगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से सी सेक्टर स्थित मंदिर तक निशान पदयात्रा निकाली गई। इसमें 151 से अधिक श्याम भक्त शामिल हुए। श्याम मंदिर पर पहुंच निशान पदयात्रा का समापन हुआ।