बेगूं थाना पुलिस के अनुसार हरिपुरा निवासी रतन पुत्र मांगीलाल भारती एवं घीसा लाल बलाई शारदा ग्रुप के ब्लकर चालक है। सोमवार दोपहर दो बजे दोनों राजमार्ग पर मांडना के समीप गिरधारी गुजर के ढाबे पर रूके। कुछ देर आराम करने के बाद 4 बजे यहां से चलने की कह कर दोनों एक ही खाट पर सो गए। शाम 4 बजे के लगभग घीसा लाल की नींद उड़ी। वह उठ कर चाय पीने लगा। थोड़ी देर में घीसा लाल ने रतन को उठाने का प्रयास किया। रतन के नहीं उठने ढाबे पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे देखा। dhaabe par aaraam ke lie rooka , sota hee rah gaya