6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनतेरस आज व कल, बाहें फैलाए खड़ा बाजार

खरीदारी के नए रिकॉर्ड की उम्मीद, दीपावली तक 150 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान, ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में उछाल

2 min read
Google source verification
धनतेरस आज व कल, बाहें फैलाए खड़ा बाजार

धनतेरस आज व कल, बाहें फैलाए खड़ा बाजार

भीलवाड़ा . दीपोत्सव की शुरुआत शनिवार को धनतेरस से होगी। इस बार धनतेरस शनिवार शाम 6.02 बजे से शुरू होगी। यह रविवार शाम 6.03 बजे तक रहेगी। ऐसे में दोनों दिन धनतेरस की पूजा की जाएगी। इधर, धनतेरस को ध्यान में रखते बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। खरीदारों के लिए बाहें फैलाए खड़े हैं। कोरोना की पाबंदियां पूरी तरह हटने के बाद यह पहली दिवाली है। बाजारों में पिछले एक सप्ताह से खरीदारों की भीड़ देखकर कारोबारी खरीदारी के नए रिकॉर्ड की उम्मीद लगाए हैं।


सोने-चांदी की खरीद में रूझान

अभी सर्राफा बाजार में अच्छी खासी रौनक है। चांदी के भाव गिरे हैं। सोने के भावों में भी कमी आ चुकी है। लिहाजा लोगों का सोने-चांदी में रुझान बढ़ रहा है। धनतेरस से दीपावली तक 50 करोड़ रुपए के ज्वैलरी कारोबार की उम्मीद है। हर साल 25 से 30 करोड़ का व्यापार रहता है। ऐसे में सर्राफा बाजार दोगुने से भी अधिक होने की संभावना है। लोग सोना-चांदी में निवेश भी कर रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की मांग

धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार सज चुके हैं। एलइडी, वॉशिंग मशीन, फ्रीज व माइक्रोवेव आदि की मांग अधिक है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारी 25 करोड़ रुपए के व्यापार की उम्मीद लगाए हैं। यह पिछले से अधिक है। बाजार में एलईडी की वैरायटी ज्यादा नजर आ रही है। 20 हजार से लेकर दो लाख तक की एलईडी बिक रही है।
-----

ऑटोमोबाइल्स इंडस्ट्री में तेजी
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तेजी देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार धनतेरस दो दिन होने से कारोबार में फैलाव ज्यादा होगा। एक अनुमान के मुताबिक दिवाली तक एक हजार से अधिक दुपहिया व चौपहिया वाहन बिकेंगे। इस कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो इस बार 40 करोड़ से अधिक रुपए के वाहन बिकेंगे।
रियल एस्टेट में उछाल
रियल एस्टेट में भी कोरोना के दो साल बाद उछाल दिख रहा है। रियल एस्टेट के जानकारों के अनुसार, 40 करोड़ से अधिक का बिजनेस हो सकता है। इसी तरह रेडिमेड कपड़े , बर्तन, फर्नीचर आदि मार्केट में भी दोगुनी बिक्री का अनुमान है। पीतल, तांबा व स्टील के बर्तन का बाजार तैयार है। सजावटी सामग्री की दुकानों पर भी जमकर खरीद हो रही है।
---

अच्छे कारोबार की वजह
- इस बार बेहतर रहा मानसून
- कोरोना काल में रही पाबंदिया हटी
- सोने-चांदी के भावों में गिरावट
- रियल एस्टेट में निवेश बढ़ा
- त्योहार को लेकर विशेष उत्साह
-----
कारोबार का अनुमान
- ऑटोमोबाइल फोर व टू व्हीलर - 40 करोड़
- रियल एस्टेट - 40 करोड़
- ज्वेलरी सेक्टर - 25 करोड़
- इलेक्ट्रॉनिक्स व अन्य- 25 करोड़
- रेडिमेड, बर्तन, फर्नीचर - 20 करोड़