6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहत मिली न बंदोबस्त सुधरे

भीलवाड़ा. मंहगाई राहत कैंप में लोगों को पसीना बहाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के शहर में 14 स्थानों पर कैंपों में इंटरनेट व कंप्युटर के पुख्ता प्रबन्ध नहीं होने से लोग परेशान हैं। प्रताप नगर स्कूल में दोपहर एक बजे तक सर्वर बंद था।

less than 1 minute read
Google source verification
राहत मिली न बंदोबस्त सुधरे

राहत मिली न बंदोबस्त सुधरे

भीलवाड़ा. मंहगाई राहत कैंप में लोगों को पसीना बहाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के शहर में 14 स्थानों पर कैंपों में इंटरनेट व कंप्युटर के पुख्ता प्रबन्ध नहीं होने से लोग परेशान हैं। प्रताप नगर स्कूल में दोपहर एक बजे तक सर्वर बंद था।

काफी मशक्कत के बाद काम शुरू हुआ। लोगों का कहना है था कि वे सुबह साढ़े सात बजे से आए हैं। चार-पांच घंटों में भी काम नहीं हो रहा है। कई लोग इंटरनेट नहीं चलने से लौट गए।यही स्थिति चित्रकूट धाम में थी। लोग नेटवर्क का इंतजार करते रहे, लेकिन काम नहीं हुआ।
उधर, शिविरों में ड्यूटी लगाए जाने से जिले भर के शिक्षक परेशान हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर है। ऐसे में जिला प्रशासन ने शिक्षकों की शिविरों में ड्यूटी लगा दी। शिक्षक संगठनों ने इस पर एतराज जताया है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि जिला समान परीक्षा के तहत नौवीं व ग्यारहवीं का अंग्रेजी का पेपर शनिवार को समाप्त हुए। अब रिजल्ट तैयार करने का दबाव है। शिक्षक कॉपियां जांचने में व्यस्त हैं। दो मई को रिजल्ट देना है। तीन मई से सभी सरकारी स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेशोत्सव शुरू हो जाएगा। ऐसे में शिक्षकों की ड्यूटी लगाना गलत है।