11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में नजर आया अनुशासन

हर सेन्टर पर युवाओं की कतारें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 16 May 2021, 8:27 AM IST

वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में नजर आया अनुशासन

वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में नजर आया अनुशासन

भीलवाड़ा।
लॉकडाउन के बावजूद जिले में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। हर सेशन साइट पर लोगों की कतार देखने को मिल रही है। लोगों का भी मानना है कि कोरोना से बचाव का यही एक मात्र उपाय है। पहले लोग वैक्सीनेशन को लेकर डर रहे थे। खासे प्रचार प्रसार के बावजूद सेशन साइट पर नहीं पहुंचते थे, लेकिन अब लोग सेंटरों पर पहुंच रहे हैं। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को जिले में 5६ साइट पर सेशन आयोजित हुए। यहां पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वे कोरोना गाइड लाइन की भी पालना करते हुए नजर आए।
सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक कई सेशन आयोजित हो चुके हैं। इनमें हैल्थ व फं्र ट लाइन वर्कर्स, 18 से 44 आयु वर्ग के युवा, 45 पार उम्र के व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक मिलाकर 4 लाख ३ हजार लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली और ७८ हजार 6४९ को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिले में गुरुवार को ५६ साइट पर सेशन आयोजित किए गए। इनमें ९ साइट पर 18 से 44 आयु वर्ग वालों को जबकि ३ साइट पर 45 प्लस वालों को वैक्सीन लगाई गई
18 से 44 आयु वर्ग वालों को यहां लगेगी वैक्सीन
शर्मा के अनुसार एमजीएच, ईएसआई हॉस्पिटल, सुभाषनगर डिस्पेंसरी, शास्त्रीनगर, सांगानेरी गेट डिस्पेंसरी, सांगानेर, पुर, अग्रवाल भवन तथा राजीव गांधी ऑडिटोरियम में टीकाकरण किया गया। इसके अलावा एमजीएच, काशीपुरी डिस्पेंसरी तथा चपरासी कॉलोनी स्थित डिस्पेंसरी में ४५ से अधिक उम्र वाले के वैक्सीन लगाई जा रही है।
------
काशीपुरी डिस्पेंसरी समय ८.४५ बजे
यहां सुबह से ही टीका लगवाने के लिए युवा आने लगे थे। भीड़ मुख्य द्वार से बाहर तक जा रही थी। कोरोना गाइड लाइन की पालना में खड़े थे। वही एक अन्य खिड़की के पास कोरोना सेम्पल के लिए भी लोग खड़े थे।
----
शास्त्रीनगर डिस्पेंसरी समय ९.००
शास्त्रीनगर स्थित डिस्पेंसरी में वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोग स्टॉफ का इंजतार कर रहे थे। कुछ बाहर बैठे तो कुछ कतार में खड़े थे। बीच में एक टेंट का पर्दा लगा हुआ था। जिसके पास कोरोना की जांच के लिए लोग कतार में खड़े थे। लोगों ने बताया कि वैक्सीन व कोरोना जांच एक साथ होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इन दोनों के बीच थोड़ी दूरी होनी चाहिए।
-----
सुभाषनगर डिस्पेंसरी समय ९.३० बजे
यहां सुबह से ही वैक्सीन लगाने वालों की लम्बी कतार देखने को मिली, लेकिन सभी पेड़ की छांव में खड़े नजर आए। सभी दो गज की दूरी के साथ खड़े थे। यहां का स्टॉफ भी बारी-बारी से लोगों के वैक्सीन लगाने में जुटे हुए थे।
-----
ईएसआई में बदला हुआ था नजारा
ईएसआई चिकित्सालय में सुबह १०.३० बजे निरीक्षण किया तो वहां का नजारा बदला हुआ था। दो दिन पहले यहां पर युवाओं की जबरदस्त भीड़ थी, वहीं गुरुवार को यहां पर तीन सेन्टर बनाकर युवाओं के टीके लगाए जा रहे थे। इसके कारण वहा केवल १०-१५ जने ही खड़े नजर आए। जबकि २०-२५ जने टीका लगवाने के बाद बैठे हुए थे। इनको भी अलग-अलग स्थान पर बिठाया गया था।