
Disclosure of cash and vehicle thefts, six people arrested
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा पुलिस के लिए मंगलवार का दिन कामयाबी भरा रहा। नकबजनी और वाहन चोरों की तीन गैंग पकड़ी। छह जने गिरफ्तार किए गए। सुभाषनगर, कोतवाली और माण्डल पुलिस को कामयाबी मिली। गिरोह ने चोरियों की कई वारदात से पर्दा उठाया। इनमें सुभाषनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा नकबजन प्रतापनगर थाने का हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ भीलवाड़ा समेत कई जिलों में १९ मुकदमे है।
रक्षाबंधन पर तोड़े दो मकानों के ताले
सुभाषनगर पुलिस ने शातिर नकबजन गिरफ्तार किया। आरोपी ने रक्षाबंधन पर दो सूने मकानों के ताले तोड़े। यहां नकदी समेत लाखों का माल समेट लिया। थानाप्रभारी पुष्पा कासौटिया ने बताया कि विशेष टीम ने अनुसंधान के बाद हार्डकोर अपराधी कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती निवासी मोहम्मद इशाक उर्फ टोडा को नकबजनी के आरोप में पकड़ा। उसने रक्षाबंधन पर सूने घर का फायदा उठाकर २२ अगस्त की रात संजय कॉलोनी निवासी हितेश शर्मा व विद्युत नगर निवासी अभिषेक जैन के सूने मकान का तोड़ दिया। यहां से नकदी समेत लाखों के गहने समेट ले गया। गृहस्वामी त्योहार पर परिवार समेत बाहर गए थे। आरोपी का पता लगाने के लिए पचास से अधिक संदिग्धों से पूछताछ हुई। सौ से अधिक सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले। आरोपी ने बताया कि वो दिन में बाइक पर शहर की गलियों में घूमकर सूने मकान का पता लगाता। रात में वहां वारदात करता। आरोपी के प्रतापनगर, उदयपुर, कोतवाली में नकबजनी, कातिलाना हमला तथा जुए-सट्टे के मामले दर्ज है।
तीन वाहन चोर दबोचे, १७ बाइक बरामद
कोतवाली पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह का राजफाश किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की १७ मोटरसाइकिल बरामद की। कोतवाली प्रभारी डीपी दाधीच ने बताया कि विशेष टीम ने अनुसंधान के बाद उमरी निवासी सुनील उर्फ सोनू सोनवाल, खामोर निवासी मनराज गुर्जर तथा कंवलियास निवासी सांवरमल माली को गिरफ्तार किया। सुनील और मनराज तेजसिंह सर्किल पर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़े थे। वहां से मुखबिर की सूचना पर दबोचा। इनसे बरामद बाइक १२ जून को मुखर्जी उद्यान के बाहर से चुराई गई थी। इनकी सूचना पर १५ बाइक और बरामद की। वाहन चोरी के अन्य मामले में सांवरमल को पकड़ा। उसने भी बाइक चुराई। मनराज और सुनील ने मुखर्जी उद्यान, रिलायंस मॉल, सेशन कोर्ट के बाहर से वाहन चुराना स्वीकारा। ब्यावर व अजमेर से भी वाहन चुराए। लोग औने-पौने दामों में चोरी की बाइक बेचकर मौज शौक में पैसा उड़ाते थे।
ट्रैक्टर चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
माण्डल पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले का खुलासा कर दो जनों को गिरफ्तार किया। थानाप्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि ११ अगस्त को राजसमंद जिले के भूरवाड़ा निवासी नरपतसिंह ने मामला दर्ज कराया था। परिवादी ने बताया कि ट्रैक्टर माण्डल में वैल्डिंग की दुकान के बाहर खड़ा था। २१ जुलाई की रात को ट्रैक्टर चोरी हो गया। पुलिस ने चोरी के आरोप में माण्डल निवासी ओमप्रकाश तेली व चंदू तेली को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ कर और वारदात खुलने की सम्भावना है।
Published on:
01 Sept 2021 12:08 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
