शुंभकर के पिता तेजाजी चौक निवासी शिव कुमार गारू ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि पार्षद समदू देवी, यमन खटीक समेत कुछ लोगों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट की। इस दौरान पूर्व पार्षद जीपी खटीक और कैलाश खटीक ने प्रभाव दिखाया। उधर जेपी खटीक के परिवार ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दी। इस दौरान विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, रविन्द्र जाजू समेत कई लोग थाने पहुंचे। डीएसपी दायमा ने समझाइश की। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई शुरू की।