भीलवाड़ा. अखिल राजस्थान सुवालका संघ ट्रस्ट भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद की सभा सुवालका छात्रावास आजाद नगर में हुई। सभा में समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के लिए मंथन किया गया। छोटी छोटी बातो को लेकर समाज में पति-पत्नी के घरेलू विवादों से मनमुटाव होकर तलाक़ तक की नौबत आ जाती हैं। इसे लेकर सर्वसम्मति से समाज के परिवारों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव, आपसी विवाद के मामलों का निपटारा किया जाएगा।