7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में 13 प्रिंसिपल बने जिला शिक्षा अधिकारी

चार को रिटायरमेंट के बाद प्रमोशन

less than 1 minute read
Google source verification
जिले में 13 प्रिंसिपल बने जिला शिक्षा अधिकारी

जिले में 13 प्रिंसिपल बने जिला शिक्षा अधिकारी

भीलवाड़ा।
राज्य सरकार ने जिले के 13 प्रिंसिपल को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पद पर पदोन्नत किया है। इनमें चार ऐसे प्रिंसिपल हैं, जिन्हें राजकीय सेवा से रिटायर होने के बाद प्रमोशन मिला है। सभी प्रमोशन 2020-21 की रिक्तसीटों के विरुद्ध किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने हाल ही विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक की थी। शिक्षा विभाग ग्रुप-2 की शासन उप सचिव अनीता मीना ने प्रमोशन आदेश जारी किए। प्रदेश से कुल 323 प्रिंसिपल डीईओ बनाए गए। इनमें भीलवाड़ा जिले से 13 प्रिंसिपल शामिल हैं।
समसा में कार्यरत योगेश पारीक, दिनेश शर्मा, अशोक श्रोत्रिय, महावीर शर्मा, सत्यनारायण काबरा, रमेश शर्मा, रामेश्वर बाल्दी, बंशीलाल कीर, गोपाल सुथार, रविकांत दाधीच, असलम मोहम्मद, राजकुमारी स्वर्णकार, मधु सामरिया को प्रमोशन मिला। इनमें सत्यनारायण काबरा, रविकांत दाधीच, असलम मोहम्मद तथा राजकुमारी स्वर्णकार रिटायर हो चुके हैं। ये चारों डीईओ से सेवानिवृत्त माने जाएंगे और लाभ डीईओ वाले देय होंगे। शिक्षा उप सचिव मीना ने आदेश में कहा कि जल्द ही पोस्टिंग आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों को अपने वर्तमान पदस्थापन स्थान पर ही ज्वाइनिंग देकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इसकी पालना में अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।