6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला प्रभारी ने देखी स्वास्थ्य सेवाएं

डॉ. सिंह ने जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के साथ चिकित्सा सेवाओं को लेकर चर्चा

less than 1 minute read
Google source verification
District in-charge saw health services in bhilwara

District in-charge saw health services in bhilwara

भीलवाड़ा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिला प्रभारी डॉ रोमिल सिंह ने तीसरे दिन जिला चिकित्सालय की सेवाओं का निरीक्षण किया। इससे पहले डॉ. सिंह ने जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के साथ चिकित्सा सेवाओं को लेकर चर्चा की। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य प्रबंधन सुधार पर विचार किया। सिंह ने जिला चिकित्सालय के क्रिटिकल केयर यूनिट में मरीजों की स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी ली। कोविड-19 का निरीक्षण कर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण गौड़ को दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव शर्मा, आरसीएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक योगेश वैष्णव उपस्थित थे।
सिद्ध कंवर की 77वी जयंती मनाई
भीलवाड़ा . सांगानेर रोड स्थित वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ यश सिद्ध स्वाध्याय भवन में साध्वी सिद्ध कंवर की 77 वी जन्म जयंती विमल कवर, संयम प्रभा, शशि प्रभा, ज्योति प्रभा, कमल प्रभा के सानिध्य में मनाई गई। श्रावकों ने नवकार महामंत्र का जाप प्रात: 9 से 10 बजे तक किया। साध्वी विमल कंवर ने आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डाला। सिद्ध कंवर के प्रयासों से ही चलानिया भेरु में बलि प्रथा बंद हुई। श्रावक रतनलाल बंब ने सिद्ध कंवर के जीवन पर गीत प्रस्तुत किया। संचालन मंत्री मुकेश डांगी व भूपेंद्र सिंह पगारिया ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री लाड मेहता ने भी सम्बोधित किया। राजेंद्र चीपड़, लक्ष्मण सिंह बाबेल, अमरसिंह डूंगरवाल, घीसू लाल डांगी, लक्ष्मण सिंह बाबेल, कैलाश चंद्र, सुरेंद्र बाफना आदि मौजूद थे।