8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार से हो रही डोडा तस्करी, चालक धरा गया

Doda smuggling by car, driver arrested भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में गणपतिया खेड़ा चौराहे पर शनिवार रात नाकाबंदी के दौरान एक कार से 74 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त किया। पुलिस ने प्रकरण में चालक को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 27 Nov 2022, 9:59 PM IST

कार से हो रही डोडा तस्करी, चालक धरा गया

कार से हो रही डोडा तस्करी, चालक धरा गया

भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में गणपतिया खेड़ा चौराहे पर शनिवार रात नाकाबंदी के दौरान एक कार से 74 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त किया। पुलिस ने प्रकरण में चालक को गिरफ्तार किया। Doda smuggling by car, driver arrested

थाना प्रभारी दलपतसिंह ने बताया कि गपतिया खेड़ा चौराहे पर शनिवार रात को नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस जाप्ते को देख कर एक चालक ने कार को तेज गति से वापस मोडी और भाग छूटा। पुलिस जाप्ते ने पीछा कर कार को कुछ दूरी पर रूकवा लिया और चालक गणपति खेड़ा निवासी हेमराज (20) पुत्र जयकिशन जाट से कड़ी पूछताछ की।

चार कट्टे में था डोडा

तलाशी के दौरान कार से अफीम डोडा चुरा से भरे प्लास्टिक के चार कट्टे बरामद हुए। इसका वजन 74 किलो मिला। चालक से अफीम डोडा चूरा परिवहन लाइसेंस परमिट मांगा तो उसने नहीं होना बताया। पुलिस ने चालक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। चालक ने पुलिस को बताया कि उक्त कार उम्मेदपुरा मुंशी में गांव कुरथल तक छोड़ने के लिए दी गई थी।