6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में आईएलआई मरीजों का डोर-टू-डोर सर्वे

पहले दिन 4212 घरों के 26 हजार 114 लोगों का किया सर्वे35 आईएलआई मरीज आए सामने

less than 1 minute read
Google source verification
शहर में आईएलआई मरीजों का डोर-टू-डोर सर्वे

शहर में आईएलआई मरीजों का डोर-टू-डोर सर्वे

भीलवाड़ा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के निर्देश पर बीते दो दिन शहर में हुई बारिश को देखते हुए सर्दी, जुकाम, बुखार एवं कोविड संक्रमित मरीजों को चिन्हित करने के लिए मेडिकल विभाग की ओर से शहर में 80 टीमें बनाकर सर्वे शुरू किया गया।
जिला परिषद के एसीईओ नंदकिशोर राजौरा ने बताया कि तीन दिन होने वाले इस सर्वे की शुरुआत गुरुवार से हुई। इसमें बड़ा मंदिर, गुलमंडी, कलकीपुरा, पुरानी धानमंडी, भवानी नगर, माणिक्य नगर, तेजाजी चौक, पंचमुखी बालाजी सहित कई क्षेत्रों में सर्वे किया।
एसीएमएचओ सीपी गोस्वामी ने बताया कि आईएलआई व कोविड संक्रमित मरीजो को चिन्हित करने के लिए किए गए सर्वे को मेडिकल विभाग के डॉ. गोपाल राजौरा, डॉ. आशा जैन, सरकारी व निजी कॉलेज के नर्सिंग स्टूडेंट, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी की ओर से डोर-टू-डोर जाकर सर्वे किया। गुरुवार को प्रथम दिन 4212 घरों में 26 हजार 114 लोगो की पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मल गन से जांच की गई। इसमें 35 आईएलआई संक्रमित मरीजो को चिन्हित किया गया। इन मरीजों का होम आइसोलेट कर मेडिकल किट देकर इलाज शुरू किया गया है।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने भी आईएलआई सर्वे का निरीक्षण किया।