परिवार को पता नहीं चलता, लत पूरा करने के लिए चोरी
स्मैक के बढ़ते मामले पर एक्सपर्ट का मानना है कि यह ऐसा नशा है, जिससे मुंह से दुर्गंध नहीं आती। ऐसे में परिवार के दूसरे सदस्य को इसका पता नहीं चल पाता। जब नशे की लत पड़ जाती है, तो वे घर में छोटी-बड़ी चोरियां करने लगते हैं। जब तक उनकी हरकत का पता परिवार को चलता है, तब तक वह नशे का पूरी तरह आदी हो चुके होते है। अब तो युवकों के साथ ही महिलाएं नशा कर रही है।