8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोठारी नदी किनारे बनेगी एक करोड़ की लागत से ई-लाइब्रेरी

भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास की गुरुवार की बैठक में 257 करोड़ का बजट पास किया गया। इसमें 257 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च होंगे। कोठारी नदी किनारे अहिंसा शान्ति भवन के पास एक करोड़ रुपए की लागत से ई-लाइब्रेरी का निर्माण होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 22 Sep 2023, 11:25 AM IST

कोठारी नदी किनारे बनेगी एक करोड़ की लागत से ई-लाइब्रेरी

कोठारी नदी किनारे बनेगी एक करोड़ की लागत से ई-लाइब्रेरी

भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास की गुरुवार की बैठक में 257 करोड़ का बजट पास किया गया। इसमें 257 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च होंगे। कोठारी नदी किनारे अहिंसा शान्ति भवन के पास एक करोड़ रुपए की लागत से ई-लाइब्रेरी का निर्माण होगा। जिला कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष आशीष मोदी की अध्यक्षता में न्यास कार्यालय में बैठक में विभिन्न सामाजिक संस्थाओें को भूखंड देने का निर्णय लिया गया। बजट बैठक फरवरी में होनी थी, लेकिन तब पिछले साल की बैठक ही हो पाई।


न्यास सचिव अभिषेक खन्ना ने बताया कि न्यास को भूमि व भूखंडों के विक्रय से 133.85 करोड़ रुपए, आवास गृह, दुकान आवंटन, किराया एवं किस्त से 195 लाख, मुख्यमंत्री जन आवास योजना 1950 लाख, नगरीय कर से 30 करोड़ की आय होगी। वहीं प्रशासनिक व कर्मचारी वेतन खर्च में 1978.15 लाख, विकास कार्यों पर 144. 44 करोड़ रुपए, गैर योजना पर 883.75 लाख रुपए, पेराफेरी क्षेत्र में 3180 लाख, मरम्मत एवं रखरखाव पर 10.70 करोड़ रुपए व्यय होगा।

सुंदरता पर 150 लाख खर्चेंगे
खन्नाा के अनुसार, भीलवाड़ा शहर के सौन्दर्यीकरण, यातायात सुविधा व प्रशासनिक नवाचार निर्माण पर 150 लाख रुपए व्यय होंगे। भूमि अवाप्ति, आयकर एवं अन्य राजकीय करों का भुगतान, संवेदकों को धरोहर व अमानत राशि का भुगतान व अन्य मदों पर 1366.52 लाख रुपए व्यय होने के साथ नगर परिषद को 2 करोड देने का प्रावधान रखा है।

इनको मिलेंगे भूखंड
महर्षि गौतम ब्रह्म सेवा समिति को सामुदायिक भवन के लिए भूखंड दिया जाएगा। इसके अलावा धोबी समाज सेवा संस्थान, सांवरिया कुमावत समाज संस्थान, आलमास, भीलवाड़ा एवं नामदेव समाज सेवा समिति को सामुदायिक भवन के लिए भूखंड दिए जाएंगे। अंजुमन सेवा समिति, जवाहर नगर, भीलवाड़ा को उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए भूखंड आवंिटत किया जाएगा।

लाइट रखरखाव पर होगा व्यय
न्यास के पेराफेरी क्षेत्र (पूर्वी क्षेत्र) में 1734 एलईडी लाइट, 24 हाईमास्ट व 24 पैनल लगे हैं। पश्चिमी क्षेत्र में 2038 एलईडी लाइट, 26 हाईमास्ट व 22 पैनल लगे हुए है। इन पर 48 लाख रुपए व्यय होंगे। इसके अलावा 3 करोड़ के कार्यों की पुष्टि की गई।