8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले वह मजदूरी करता था, अब करोड़ों की ठगी

सोशल मीडिया पर लाइक करके पैसा कमाने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चित्तौडग़ढ़ जिले के हरिशंकर जाट को माना जा रहा है। pahale vah majadooree karata tha, ab karodon kee thagee
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 15 Jun 2023, 10:35 PM IST

breaking_news_-1.jpg

सोशल मीडिया पर लाइक करके पैसा कमाने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चित्तौडग़ढ़ जिले के आकोला थानान्तर्गत गुंदली गांव के हरिशंकर जाट को माना जा रहा है।

एसओजी की पड़ताल में सामने आया है कि हरिशंकर ने सोशल मीडिया पर ही ठगी का काम सीखा था। एसओजी भी फिलहाल उसे इस मामले में मास्टरमाइंड मान रही है। हरिशंकर ही खाते लेकर आगे बेचने का काम करता था। वह क्रिप्टो करेंसी में रुपए बदलकर आगे भेजता था। इससे पहले वह मजदूरी का काम करता था। ठगी के जरिए बड़ी राशि कमाने के बाद भी उसने अपना रहन-सहन नहीं बदला। इससे गांव के लोगों को उसके कारनामों के बारे में पता ही नहीं चला।

एसओजी की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि चित्तौडग़ढ़ ठगों का नया ठिकाना बनता जा रहा है। इससे पहले चित्तौडग़ढ़ की कोतवाली पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भण्डाफोड़कर विदेशी लोगों से ठगी करने का खुलासा किया था। एसओजी की पूछताछ में हरिशंकर जाट ने चित्तौडग़ढ़ जिले के ही तूफान सिंह व गौरीशंकर के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।