3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लहूलुहान हालत में आई एक मां ने जब निकाली कलेजे की टीस तो सुनकर खड़े हो गए रोंगटे, ऐसे कलयुगी बहू-बेटे भगवान क‍िसी को ना दे

कलयुगी बेटे-बहू ने बुजुर्ग मां की बेहरमी से पिटाई कर दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 12:17 AM IST

Elderly mother beating in bhilwara

Elderly mother beating in bhilwara

भीलवाड़ा।

कांवलास गांव में कलयुगी बेटे-बहू ने बुजुर्ग मां की बेहरमी से पिटाई कर दी। इससे लहूलुहान हुई वृद्धा कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुई। पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा ने आसींद थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।

READ: सावल मशीन पर काम कर खुशी—खुशी घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्‍टर ने कुचला, दोनों की मौत

जानकारी के अनुसार आसींद क्षेत्र के कांवलास निवासी राधा बलाई ने गुहार लगाई कि उसके बेटे-बहू आए दिन मारपीट कर प्रताडऩाए देते है। उन्होंने बुधवार रात को भी उसके साथ मारपीट की। इससे वह चोटिल हो गई। पुलिस अधीक्षक शर्मा ने आसींद थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।

READ: दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड खारदुंगला पर लहराया राजस्‍थान पत्रिका, बाइक राइडर्स के दल ने द‍िया फिट रहने का संदेश

टे्रन आते ही पटरी पर सोया, शव दो भागों में बंटा

भीलवाड़ा. चित्तौडग़ढ़ रेलमार्ग पर चन्द्रशेखर आजादनगर के निकट गुरुवार शाम को युवक ने टे्रन के आगे पटरी पर लेटकर खुशकुशी कर ली। कोतवाली थाना पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है। इस दौरान टे्रन बीस मिनट देरी से रवाना हो पाई।

पुलिस के अनुसार चन्द्रशेखर आजादनगर पुलिया पर एक युवक पटरी के निकट खड़ा था। उदयपुर से हरिद्वार जा रही टे्रन को देखकर युवक पटरी पर सो गया। लोको पायलट के यह देखकर होश उड़ गए। उसने काफी हॉर्न दिया। टे्रन का ब्रेक लगता इससे पहले युवक टे्रन की चपेट में आ गया। इससे उसका शरीर दो भागों में बंट गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टे्रन रोक दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची। मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब में आधार कार्ड मिला। जिसमें आसींद के तिरोली क्षेत्र के थक्ता का खेड़ा निवासी प्रकाश (३२) पुत्र प्यारे नाथ लिखा हुआ था। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़