3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावल मशीन पर काम कर खुशी—खुशी घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्‍टर ने कुचला, दोनों की मौत

कास्यां से चम्पापुर जाते वक्त ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की गुरुवार को मौत हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 14 Jun 2018, 11:20 PM IST

Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

तिलस्वां।

कास्यां से चम्पापुर जाते वक्त ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की गुरुवार को मौत हो गई। दोनों युवक सावल मशीन पर काम कर घर लौट रहे थे।


कास्यां चौकी प्रभारी रामलाल मीणा ने बताया कि हमेरिया (माण्डलगढ़) निवासी रामपाल मीणा व खेरूणा (शक्करगढ़) निवासी रामप्रसाद मेघवाल मोटरसाइकिल पर कास्यां से चम्पापुर की ओर आ रहे थे। काटबड़ा के निकट ट्रैक्टर चालक ने चपेट में ले लिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को बिजौलियां स्थित मोर्चरी में रखवाया गया।


केबल चोरी के आरोप में दो बाल अपचारी निरूद्ध

माण्डलगढ़. कस्बे के महाराणा प्रताप उद्यान में घास काटने की मशीन की केबल चुराने के आरोप में दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया। वहीं केबल खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह के अनुसार बाल अपचारियों ने इस केबल को बस स्टैण्ड पुरानी निवासी निवासी इस्माइल मोहम्मद को बेचना कबूल किया। इस पर इस्माइल को गिरफ्तार कर केबल बरामद कर ली गई।


अवैध रूप से बजरी परिवहन करते पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

बरूंदनी. स्थानीय पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गुरुवार देर रात अवैध रूप से बजरी परिवहन करते पांच ट्रैक्टर ट्रॉली व दो ट्रक जब्त कर लिए। बड़लियास चौकी प्रभारी मुकेश टेलर व बरूंदनी चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल ने यह कार्रवाई की। इससे बजरी माफियों में हडकम्प मच गया।

कुएं में मिले शव की दूसरे दिन भी नहीं हुई पहचान

शाहपुरा उपतहसील ढीकोला के बाहर बड़ा महुआ-भीलवाड़ा मार्ग पर कुएं में मिले प्रौढ़ के शव की गुरुवार दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। शाहपुरा पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को मृतक का फोटो भी दिखाया। गौरतलब है कि भीलवाड़ा मार्ग पर स्थित कुएं में प्रौढ़ का औंधे मुंह शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कपड़े की दरी रस्सी के सहारे लिपटी थी। गले में माला और हाथ में घड़ी पहनी थी। कमर के नीचे केभाग में लाल रंग का अंगोछा लिपटा था। उसके शरीर में मूत्र नली लगी थी। मृतक की वेशभूषा से वह साधू लग रहा है। ग्रामीणों ने प्रौढ़ की हत्या की आशंका जताई। शरीर में पेशाब की नली लगी होने से प्रतीत हो रहा था कि मृतक मरने से पूर्व प्रोस्टेट बीमारी से ग्रसित व अस्पताल में उपचाराधीन था।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़