पहले 104 लाख यूनिट, अब 124 लाख यूनिट
डिस्कॉम अधिकारियों के मुताबिक 1 अप्रेल को बिजली की मांग 104 लाख यूनिट थी। 21 अप्रेल को आंकड़ा बढ़कर 124 लाख यूनिट पहुंच गया। जैसे-जैसे पारा चढ़ता गया। वैसे-वैसे मांग भी बढ़ती गई। हालांकि एक-दो दिन में पारा गिरने से बिजली की खपत 114 लाख यूनिट रह गई। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। मई-जून गर्मी के पीक सीजन को देखते हुए अफसर बिजली की व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हैं।