7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, अज्ञात वास पर

भाजपा ने मतदान समाप्त होने के तुरन्त बाद एक व्हीप जारी कर नगर परिषद के सभी 70 प्रत्याशियों को गांधीनगर क्षेत्र स्थित होटल पर बुला लिया। यहां से इन्हें देर रात बसों के जरिए सात फरवरी तक अज्ञात वास के लिए रवाना कर दिया, इससे पूर्व उन्ही प्रत्याशियों की वापसी होगी, जो कि 31 जनवरी को होने वाली मतगणना में नहीं जीत सकेंगे। बाड़ेबंदी के दौरान होटल पर पार्टी की ही एक महिला प्रत्याशी आला नेताओं के निर्दलीय प्रत्याशी को तव्वोजो देने से नाराज हो उठी। उसे बाद में मना कर राजी किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Enclosure of BJP candidates, on unknown habitat

Enclosure of BJP candidates, on unknown habitat

भीलवाड़ा। मतदान समाप्त होने के बाद अब सभापति व अध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा व कांग्रेस जुट गई है। इस बार पार्टी के ही बागी कार्यकर्ताओं के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीतने की संभावना के चलते दोनों ही दल निर्दलियों पर भी नजर जमाए हुए है। भाजपा ने मतदान समाप्त होने के तुरन्त बाद एक व्हीप जारी कर नगर परिषद के सभी ७० प्रत्याशियों को गांधीनगर क्षेत्र स्थित होटल पर बुला लिया। यहां से इन्हें देर रात बसों के जरिए सात फरवरी तक अज्ञात वास के लिए रवाना कर दिया, इससे पूर्व उन्ही प्रत्याशियों की वापसी होगी, जो कि ३१ जनवरी को होने वाली मतगणना में नहीं जीत सकेंगे। बाड़ेबंदी के दौरान होटल पर पार्टी की ही एक महिला प्रत्याशी आला नेताओं के निर्दलीय प्रत्याशी को तव्वोजो देने से नाराज हो उठी। उसे बाद में मना कर राजी किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने संगठन की तरफ से किसी भी प्रकार की बाड़ेबंदी होने से इनकार किया है, उनका कहना था कि उनके सभी प्रत्याशी घरों में है और आराम कर रहे है। उनका कहना था कि बाड़ेबंदी वहां होती है, जहां टूटने का डर रहता है, हमारे सभी कार्यकर्ता व प्रत्याशी पार्टी के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान है। शर्मा ने बताया कि हमें बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं है, जनता जनार्दन जनादेश देगी तो पार्टी जिले की सातों निकाय में बोर्ड बनाएगी। हालांकि जानकारी सामने आई की कांग्रेस के दो अलग-अलग गुटों ने समर्थित प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की है।

दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष शर्मा, महामंत्री महेश सोनी, शहर चुनाव प्रभारी अनिल डांगी, कैलाश व्यास, मधु जाजू, हेमेन्द्र शर्मा, दुर्गेश शर्मा, अक्षय त्रिपाठी आदि ने संभावित सभापति व अध्यक्षों के चुनाव को लेकर चर्चा की।