
Engine stuck in Safi labour death in bhilwara
जहाजपुर।
क्षेत्र के धांधोला गांव में रविवार को कुआ खुदाई में लगे श्रमिक की इंजन में साफी फंसने से मौत हो गई। जहाजपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। थानाधिकारी पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि धंधोला में कजोड़ मीणा के खेत पर कुआ खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान फतहगढ़ (हिण्डोली) निवासी मुकेश प्रजापत की साफी इंजन में फंस गई। इससे श्रमिक की मौत हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इंजन को बंद किया गया, लेकिन तब तक मुकेश के प्राण प्रखेरू उड़ गए।
रेलवे ट्रेक मिला युवक का शत-विक्षित शव
भीलवाड़ा. चित्तौडग़ढ़ रेलमार्ग पर रविवार को युवक का शत-विक्षित शव मिला। माना जा रहा है कि टे्रन के आगे कूदकर उसने जान दे दी। हमीरगढ़ थाना पुलिस ने हरियाणा में रहने वाले उसके परिजनों को सूचित कर दिया। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।
थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि कीरों की झोपडि़या के निकट रेलवे टे्रक पर युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव शत-विक्षित हालत में था। मृतक की पहचान हरियाणा निवासी सोनू धानक (24) के रूप में की गई।
ट्रैक्टर की टक्कर से राहगीर की मौत
शाहपुरा. क्षेत्र के पनोतिया गांव के निकट रविवार को ट्रैक्टर की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। शाहपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।पुलिस के अनुसार पनोतिया निवासी सुरेश बागरिया (25) पैदल घर की आेर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए ट्रैक्टर चालक ने चपेट में ले लिया। इससे कुचलने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। फूलियाकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया।
Published on:
14 May 2018 12:02 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
