7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दशक बाद भी निकायों को नहीं मिली सिवायचक- चरागाह भूमि

स्वायत्त शासन विभाग को फिर जारी करने पड़े आदेश

less than 1 minute read
Google source verification
एक दशक बाद भी निकायों को नहीं मिली सिवायचक- चरागाह भूमि

एक दशक बाद भी निकायों को नहीं मिली सिवायचक- चरागाह भूमि

भीलवाड़ा।
गैर मुमकिन आबादी, सिवायचक और चरागाह भूमि संबंधित निकायों को हस्तांतरित करने को लेकर प्रदेश में अधिकतर जिला कलक्टर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि स्वायत्त शासन विभाग को जिला कलक्टर को एेसी भूमि निकायों को हस्तांतरित करने के आदेश फिर से जारी करने पड़े।
पूर्व में राजस्व विभाग ने गैर मुमकिन आबादी, सिवायचक और चरागाह भूमि संबंधित निकायों को हस्तांतरित करने के आदेश दिए थे, लेकिन पालना आज तक नहीं हुई। एेसी भूमि निकायों को हस्तांतरित नहीं हुई है।
स्वायत्त शासन विभाग के सचिव भवानी सिंह देथा ने कलक्टरों को पत्र लिखा है कि जिले की ऐसी सभी सरकारी जमीनें संबंधित निकाय को जल्द हस्तांतरित की जाए। प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ ही इसका अभियान चलाया जाएगा। निकायों के पास यह जमीन होगी तो शहर का नियोजित विकास होगा। निकाय की आय बढ़ेगी। मालूम हो, विभाग ने 8 दिसंबर 2010 को यह अधिसूचना जारी की थी।
भूमि हस्तांतरित अभियान को लेकर निकाय आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया है। ये निकाय और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बना जिला प्रशासन के लैंड रिकॉर्ड्स के अधिकारी से संपर्क करेंगे। निकायों के पेराफेरी की भूमि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार सूचीबद्ध करा अभियान से पहले ही निकायों को भूमि का हस्तांतरण करवाएंगे।