19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसीबी का फर्जी अफसर धरा गया

राजस्थान में सरपंच को एसीबी का अधिकारी बता रुपए ऐंढने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से सरपंच व सचिव से लिए 5 हजार रुपए भी बरामद हुए।
less than 1 minute read
Google source verification
एसीबी का फर्जी अफसर धरा गया

एसीबी का फर्जी अफसर धरा गया

चित्तौडग़ढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस ने बेगूं तहसील की सामरिया ग्राम पंचायत सचिव व जयनगर सरपंच को एसीबी का अधिकारी बता रुपए मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को एसीबी अधिकारी बता जीप पर जाली नम्बर प्लेट व एसीबी का लोगो लगा कर कर अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी से फर्जी दस्तावेज सहित जीप जब्त की है। सरपंच व सचिव से लिए 5 हजार रुपए भी पुलिस ने बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर ग्राम पंचायत सामरिया के सचिव मानपुरा थाना माण्डलगढ़ जिला भीलवाड़ा निवासी उदयलाल पुत्र छोटुलाल लौहार व ग्राम पंचायत जयनगर तहसील बेगूं के सरपंच बानोड़ा थाना पारसोली निवासी भागुता लाल पुत्र बालूलाल गुर्जर को ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड जब्त करने की धमकियां देकर डरा धमका कर पहले एक बार 10 हजार रुपए ऐंढ लिए।

इसके बाद गुरुवार को फर्जी केस में फंसाने की धमकियां देकर 5 हजार रुपए लेने पर आरोपी भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के गलवा निवासी पारसमल (75) पुत्र नन्दराम जाट को गिररफ्तार किया। उसकी निशादेही पर जीप भी जब्त की गई। जीप के नम्बर प्लेट पर एसीबी स्टेट सेक्रेट्री राजस्थान बोर्ड लगा हुआ था। आरोपी के कब्जे से फर्जी दस्तावेज जब्त कर जबरन वसूले गए 5 हजार रुपए बरामद किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग