
Families huddled in quilt in winter, took away goods worth millions fr
भीलवाड़ा. सर्दी चमकने के साथ चोर भी सक्रिय हो गए है। शहर समेत जिले में एक के बाद एक वारदात कर रहे है। शाहपुरा क्षेत्र के बच्छखेड़ा गांव में चोरों ने शुक्रवार रात मकान में चोरी की वारदात की। परिवार बरामदे में रजाई में दुबका हुआ था। चोर कमरों का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का माल ले गए। इस सम्बंध में रिपोर्ट शाहपुरा थाने में दी गई।
जानकारी के अनुसार बच्छखेड़ा निवासी रामकिशन गुर्जर परिवार समेत बरामदे में तथा महिलाएं एक कमरे में सो रही थी। निकट ही कमरे का चोरों ने ताला तोड़ दिया। वहां रखी अलमारी से तीन तोला सोने की आडए डेढ़ तोले का मंगलसूत्रए रखड़ीए सवा किलो चांदी की करंगतीए पायजब एवं नकदी चुरा ले गए। जाते हुए बरामद के पास बने छपरे में बंधी तीन बकरियों को भी खोलकर साथ ले गए। गुर्जर ने पुलिस को बताया कि रात तीन बजे उसकी पत्नी उठी तो पास के कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। बरामदे में सो रहे अन्य परिजनों को जगाया। सूचना पर थानाधिकारी हरीराम वहां पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
हथलेवा की राशि भी चूरा ले गए
दस दिन पूर्व 9 दिसम्बर को गृहस्वामी की बेटी की शादी थी। उसके हथलेवा की राशि साठ हजार रुपए अलमारी में पड़े थे। चोर वह राशि भी ले गए। गुुर्जर ने बताया कि शादी के एक.दिन पूर्व 8 दिसम्बर को तीन संदिग्ध व्यक्ति कार से रात एक बजे करीब मकान के आसपास घूमते हुए नजर आए थे। घर.आंगन को निहारने लेगे। मकान के हिस्से में हलवाई खाना रहा था। जहां कुर्सियों पर बैठ गए। पूछताछ करने पर टेंट की साइड देखने की बात कहते हुए तीनों वहां से खिसक गए। परिजनों ने पुलिस को इस घटना के बारे में भी बताया। गुर्जर ने बताया कि सर्दी अधिक होने से सभी बिस्तरों में दुबके हुए थे। इससे आहट भी सुनाई नहीं दी।
Published on:
20 Dec 2020 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
