7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Success Story: किसान की बेटी करेगी थानेदारी, गांव में खुशी का माहौल

Success Story: बीगोद क्षेत्र के जोजवा गांव की बेटी भारती साहू का उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 में चयन हुआ है। किसान परिवार में जन्मी बेटी के थानेदार बनने पर गांव में खुशी का माहौल है। मांडलगढ़ उपखंड में सम्भवतया पहली महिला थानेदार बनेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
किसान की बेटी करेगी थानेदारी, गांव में खुशी का माहौल

किसान की बेटी करेगी थानेदारी, गांव में खुशी का माहौल

Success Story: बीगोद क्षेत्र के जोजवा गांव की बेटी भारती साहू का उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 में चयन हुआ है। किसान परिवार में जन्मी बेटी के थानेदार बनने पर गांव में खुशी का माहौल है। मांडलगढ़ उपखंड में सम्भवतया पहली महिला थानेदार बनेगी। भारतीय ने गांव की स्कूल में पढ़ाई पूरी की। तीन बहनों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। दो माह तक घर पर जमकर पढ़ाई की। परिजनों ने हौसला बढ़ाया और घर के कामों से दूर रखा। पढ़ाई के लिए परिजन प्रेरित करते रहे।

उपनिरीक्षक में चयन का पता लगते ही भारती और परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारती ने बतया कि उसने पुलिस में जाने का कभी नहीं सोचा था। पेशे से किसान पिता बंशीलाल साहू को बेटी की कामयाबी पर गर्व है। बंशीलाल के चार बेटियां व एक बेटा है। सभी बच्चे पढ़ाई में अव्वल हैं। भारती ने 12वीं में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

खेतीबाड़ी आमदानी का जरियाकिसान बंशीलाल ने बताया कि आठ बीघा खेत है। पारम्परिक खेती के साथ संतरे के बगीचा लगा रखा है। खेतीबाड़ी से परिवार का गुजारा चलता है। बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी खेतीबाड़ी से ही उठाया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग