19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान को मिलेगा अल्पकालीन कृषि ऋण

केन्द्रीय सहकारी बैंक देगा ऋण
less than 1 minute read
Google source verification
Farmer will get short term agricultural loan in bhilwara

Farmer will get short term agricultural loan in bhilwara

भीलवाड़ा।
केन्द्रीय सहकारी बैंक की ओर से रबी फसल के लिए हर किसान को अल्पकालीन कृषि ऋण दिया जाएगा। केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक अनिल काबरा ने बताया कि एक सितंबर से शुरू होने वाले रबी सीजन के लिए शिविर आयोजित कर काश्तकारों को अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किए जाऐंगे। इसके लिए सहकारी समिति स्तर पर दैनिक शिविर की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को पूर्व में अल्पकालीन फसली ऋण दिया गया था अब उन्हें कुछ राशि और बढ़ाकर ऋण दिया जाएगा।
नए काश्तकारों को सीधे ही 25 हजार रुपए का अल्पकालीन फसली ऋण दिया जाएगा। जिन किसानों को पूर्व में ऋण दिया गया था अब उन्हें 5 प्रतिशत बढ़ाकर ऋण दिया जाएगा। ऋण वितरण की न्यूनतम सीमा 25 हजार होगी। जिन किसानों ने खरीफ फसल के लिए पूर्व में ऋण लिया है तथा राशि जमा नहीं करवाई है। वे रबी सीजन शुरू होने से पहले बकाया राशि जमा करवाएं ताकि रबी सीजन के लिए उन्हें राशि बढ़ाकर फसली ऋण दिया जा सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग