5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहू को दहेज की बलिवेदी पर चढ़ाने वाले सास-ससुर गिरफ्तार

पण्डेर थाना पुलिस ने पण्डेर कस्बे के जवाहर नगर बस्ती की नव विवाहिता की जहर खाने से हुई मौत के मामले में दहेज हत्या के आरोप में मंगलवार शाम को सास और ससुर को गिरफ्तार किया। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मार दने का आरोप लगाया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Father-in-law arrested for offering daughter-in-law on dowry sacrifice

Father-in-law arrested for offering daughter-in-law on dowry sacrifice

भीलवाड़ा. पण्डेर थाना पुलिस ने पण्डेर कस्बे के जवाहर नगर बस्ती की नव विवाहिता की जहर खाने से हुई मौत के मामले में दहेज हत्या के आरोप में मंगलवार शाम को सास और ससुर को गिरफ्तार किया। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मार दने का आरोप लगाया था।
थानाप्रभारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि जवाहर नगर निवासी प्रिया (१८) पत्नी विक्रम सांसी ने २२ जुलाई को जहर खा लिया था। हालत बिगडऩे पर उसे कोटा भर्ती कराया था। वहां उसने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पिता बागोर निवासी भैरूलाल सांसी ने पति विक्रम, ससुर मुकेश, सास नेतल व ननद समेत नौ जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में दहेज की मांग करने। नहीं देने पर प्रिया के साथ मारपीट करने और उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच के बाद मृतका के ससुर मुकेश सांसी और सांस नेतल को गिरफ्तार किया। प्रिया का विवाह गत २६ अप्रेल को ही हुआ था।