उड़द की दाल के बड़े, दूध-घी से बने पकवान, जैसे खीर, पनीर, रायता, मौसमी सब्जियां जैसी लॉकी, तोरी, भिंडी, सीताफल आदि बनानी चाहिए। कई लोगों के यहां पूए बनते हैं। श्राद्ध के दौरान सिर्फ भोजन बनाने का महत्व ही नहीं बल्कि आप किस अवस्था में भोजन पका रहे हैं और क्या खा रहे हैं। इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आजकल ब्राह्मणों को ध्यान रखकर भोजन तैयार किया जा रहा हैं, जो गलत है। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं है, लेकिन पितरों को जो पंसद हो वही भोजन बने तो ज्यादा अच्छा रहता है। ब्राह्मण अपनी पसंद भी बताने लगे हैं।