
Fight between two groups over bike collision, heated atmosphere in old
भीलवाड़ा. शहर के पुराने भीलवाड़ा में मोटरसाइकिल टकराने पर दो गुटों में विवाद हो गया। इससे इलाके में माहौल गरमा गया। एक पक्ष के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर भीमगंज थाने के बाहर प्रदर्शन किया। घटना को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस तैनात कर दिया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी इलाके का दौर किया।
जानकारी के अनुसार पुराने भीलवाड़ा में धर्मस्थल के निकट बाइक पर जा रहे दो युवक आपस में टकरा गया। इससे दोनों में झगड़ा हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग जमा होने से माहौल गरमा गया। सूचना पर भीमगंज थानाप्रभारी सुरेश चौधरी पहुंचे। माहौल को देखते हुए एएसपी गजेन्द्रसिंह जोध के साथ अन्य अधिकारी शहर के थाना प्रभारियों को बुला लिया गया। एक पक्ष के लोग मारपीट करने का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग लेकर थाने के बाहर जमा हो गए। इस सम्बंध में रात में रिपोर्ट थाने पर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश करके लोगों को शांत किया। उधर, पुराना भीलवाड़ा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
Updated on:
30 Jun 2021, 9:37 AM IST
Published on:
30 Jun 2021, 9:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.