10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेल-खेल में लगाई चारे में आग, झुलसे दो मासूम

क्षेत्र के करमा का बाडिया गांव में मंगलवार रात दो मासूमों ने खेल-खेल में चारे में आग लगा दी। इससे दोनों गम्भीर रूप से झुलस गए। आग पर काबू पाया जाता तब तक पांच साल की बालिका नब्बे प्रतिशत झुलस गई। बालक चालीस प्रतिशत झुलसा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 29 Mar 2017, 8:55 PM IST

क्षेत्र के करमा का बाडिया गांव में मंगलवार रात दो मासूमों ने खेल-खेल में चारे में आग लगा दी। इससे दोनों गम्भीर रूप से झुलस गए। आग पर काबू पाया जाता तब तक पांच साल की बालिका नब्बे प्रतिशत झुलस गई। बालक चालीस प्रतिशत झुलसा। दोनों को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बालिका की हालत गम्भीर होने से जयपुर व बालक को अजमेर रैफर कर दिया।

30 किलो डोडा चूरा बरामद, एक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार ओझियाणा पंचायत के करमा का बाडि़या में पूरण राव का सात वर्षीय बेटा बंटी तथा मीठूलाल खारोल की पांच वर्षीय बेटी शिवानी मकान के निकट बाड़े में खेल रहे थे। खेलते-खेलते शिवानी चारे के ढेर पर बैठ गई और बंटी नीचे था। तभी चारे में आग लगने से दोनों चपेट में आ गए।

पैंथर ने किया दो बछड़ों का शिकार

लपटें देखकर परिजन और आसपास के लोग दौड़े। मौके पर अफरातफरी मच गई। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। दोनों को एमजीएच ले जाया गया। बालिका की हालत गम्भीर होने से जयपुर व बालक को अजमेर रैफर कर दिया।