6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश में हाईवे निर्माण में लापरवाही पर पहला चालान भीलवाड़ा में कटा

प्रादेशिक परिवहन विभाग के विशेष दस्ते ने बुधवार को फोरलेन से सिक्सलेन में तब्दील हो रहे चित्तौडग़ढ़-भीलवाड़ा हाईवे की सुरक्षा मानकों की ऑडिट कर दुर्घटना जोन का चिन्हित किए। इस दौरान निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर भी निर्माण एजेंसी को नोटिस देकर चालान बनाया।

less than 1 minute read
Google source verification
First challan for negligence in highway construction in Bhilwara

First challan for negligence in highway construction in Bhilwara


भीलवाड़ा । प्रादेशिक परिवहन विभाग के विशेष दस्ते ने बुधवार को फोरलेन से सिक्सलेन में तब्दील हो रहे चित्तौडग़ढ़-भीलवाड़ा हाईवे की सुरक्षा मानकों की ऑडिट कर दुर्घटना जोन का चिन्हित किए। इस दौरान निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर भी निर्माण एजेंसी को नोटिस देकर चालान बनाया।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जगदीश बैरवा के नेतृत्व में भीलवाड़ा डीटीओ डॉ.वीरेन्द्र सिंह राठौड़ एवं चितौडग़ढ़ के उडऩ दस्तों ने एनएच 79 के भीलवाड़ा से चितौडग़ढ़ खण्ड की सडक सुरक्षा मानकों से ऑडिट की। हमीरगढ़, सोनियाणा, गंगरार टोल नाके पर सड़क निर्माण कम्पनी आइआरबी लि. मुम्बई एवं उसके सब कॉन्ट्रेक्टर एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लि. द्वारा तय सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य होना नहीं मिला। मानकों का उल्लंघन तथा वर्क ज़ोन में अप्रूवड टेम्परेरी ट्रेफि क मैनेजमेंट प्लान के अनुसार सावधानियों न रखने पर संबधित के खिलाफ तीन चालान बनाए और सात दिन में रिपोर्ट मांगी।

जिला परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यह कार्रवाई संशोधित अधिनियम की धारा लागू होने के बाद भारत में पहली बार हुई। इस दौरान कंसेसनर की ओर से सेफ्टी अधिकारी, टोल जीएम व प्रोजेक्ट हेड आदि साथ रहे । संभवत: चालान बनाने की कार्रवाई भीलवाड़ा में ही हुई है।