6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो महिला समेत चार कोरोना पॉजिटिव की मौत

107 संक्रमित निकले

less than 1 minute read
Google source verification
Four corona positives including two women died in bhilwara

Four corona positives including two women died in bhilwara

भीलवाड़ा .
कोरोना वायरस संक्रमण न केवल तेजी से फैल रहा है, बल्कि आमजन के लिए जानलेवा भी हो रहा है। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को दो महिला सहित चार और संक्रमितों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इनमें दो भीलवाड़ा शहर के जबकि गंगापुर व चित्तौडगढ़ जिले का शामिल हैं। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर ११६ हो गई है। जबकि १०७ कोरोना संक्रमित और निकले है। इन्हें मिलाकर इनकी संख्या अब ६०७९ हो गई है।
महात्मा गांधी अस्पताल के अनुसार आरके कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय गीता कसारा की तबीयत खराब होने से 23 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव आई थी। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ५2 वर्षीय बलराज कोरोना पॉजिटिव आने से 24 सितंबर को भर्ती करवाया गया। चित्तौडगढ़़ जिले के भीमगढ़ का 75 वर्षीय बुजुर्ग उदयलाल 28 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया। बुजुर्ग की बुधवार को तबीयत खराब होने से अस्पताल लाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तौड़ दिया।
इसी तरह गंगापुर की एक 80 वर्षीय बाली कोरोना संदिग्ध के रूप में भर्ती हुई। जहां उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित निकली। लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरिजों व कोरोना से हो रही मौतों को लेकर आमजन सकते में हैं, लेकिन बेपरवाह लोग अब भी कोविड-19 गाइड लाइन की पालना नहीं कर रहे हैं।