
Fraud BJP leader in bhilwara
भीलवाड़ा।
भाजपा नेता को बेची हुई जमीन दुबारा बेचकर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस के अनुसार भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष कलकीपुरा निवासी राकेश पाठक ने शंकरलाल धोबी, बजरंग धोबी, प्रवीण जैन, गोपाल धोबी, जगदीश धोबी तथा भगवान धोबी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने मलाण स्थित जमीन का 59 लाख रुपए में सौदा किया। इसके बदले आरोपियों ने 40 लाख रुपए ले लिए। रजिस्ट्री कराने पहुंचे तो सामने आया कि जमीन को किसी को बेच दी। पाठक ने 40 लाख को लेकर तकाजा किया तो आरोपियों ने धमकाया और झूठे मुकदमे में जेल भेज देने की धमकी दी।
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े
बदनोर.थाना क्षेत्र में रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड गए । जिससे सभी जख्मी हो गए। जिनको उपचार के लिए बदनोर चिकित्सालय मं भर्ती कराया गया । पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की । थाना के दीवान श्रवण लाल ने बताया कि मोगर ओर काछिया की बेरी गांव के सीमा के बीच आम रास्ता है । इस रास्ता को लेकर नीम सिंह रावत एवं गोकल सिह रावत आपस मेंउलझ गए ।
मामला बढ़ता देख दोनो तरफ से परिजन आ गए ओर लाठी भाटा जंग छिड गई। जिससे दोनों पक्ष के लोगो के चोटे आई । वही गोकल सिंह के भाई प्रेम सिंह रावत ने मामला दर्ज करायाकि नीम सिंह रावत, चुन्नी सिंह रावत, मिठु सिंह रावत, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, कैलाश सिंह रावत ने मेरे परिवार वालो के साथ मारपीट की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
Published on:
14 Sept 2018 07:13 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
