8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा 24 से, धीरेन्द्र शास्त्री 28 को नहीं आएंगे

भीलवाड़ा. विश्व शांति सेवा समिति के तत्वावधान में देवकीनंदन ठाकुर के मुखारबिंद से 24 सितम्बर से शुरू होने वाली सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 23 Sep 2023, 11:03 AM IST

देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा 24 से, धीरेन्द्र शास्त्री 28 को नहीं आएंगे

देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा 24 से, धीरेन्द्र शास्त्री 28 को नहीं आएंगे

भीलवाड़ा. विश्व शांति सेवा समिति के तत्वावधान में देवकीनंदन ठाकुर के मुखारबिंद से 24 सितम्बर से शुरू होने वाली सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। महंत बनवारीशरण काठिया बाबा के सानिध्य में आरसी व्यास कॉलोनी स्थित मोदी ग्राउण्ड पर प्रतिदिन दोपहर एक से शाम 5 बजे तक कथा होगी।


समिति के संयोजक श्यामसुन्दर नौलखा, अध्यक्ष आशीष पोरवाल एवं महासचिव राजेन्द्र कचौलिया व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमेन्द्र शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के तहत रविवार सुबह 11.15 बजे देवरिया बालजी से कथास्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। भागवत कथा में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 28 सितंबर को आने वाले थे, लेकिन किन्ही कारण से उस दिन नहीं आ रहे है। नई तारीख के लिए अर्जी लगाई है। कथा में 20 से 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। तैयारियों के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई है। कथा सात दिवसीय होगी।

यूं होंगे कथा में कार्यक्रम
24 सितम्बर को भागवत महात्मयम्, व्यास नारद संवाद, कुंती स्तुति, 25 को कपिल देवहूति संवाद, सती चरित्र, धू्रव चरित्र, 26 को जड़भरत संवाद, नृसिंह अवतार, वामन अवतार, 27 को श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 28 को भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला, गोवर्धनपूजा, छप्पन भोग, 29 को उद्धव चरित्र, रूक्मिणी विवाह, रास पंचाध्यायी एवं 30 सितम्बर को द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष प्रसंगों का वाचन होगा। व्यास पूजन पूर्णाहुति होगी।