
Gandhinagar pond starts cleaning in bhilwara
भीलवाड़ा।
गंदगी के नाम से बदनाम गांधीसागर तालाब के दिन फिरने वाले हैं। नगर परिषद ने पूरी सफाई के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण से फ्लोटर बोट डिविडिंग मशीन मंगवाई है। इससे तालाब से जलकुंभी, प्लास्टिक सहित अन्य कचरा बाहर निकाला जा सकेगा।
सभापति ललिता समदानी ने बताया कि बुधवार को तालाब की सफाई की शुरू कर दी। बरसात से पहले गांधीसागर पूरा साफ कर देंगे। अभी कुछ नालों का पानी गांधीसागर में जा रहा है। इससे पानी के साथ ही गंदगी भी जा रही है। अब नालों का पानी बाहर भेजने के लिए सीवरेज का काम चल रहा है। अब तक जो गंदगी गई है उसे यह मशीन निकाल लेगी। इससे पूरे पानी को साफ कर दिया जाएगा। दुर्गंध भी नहीं आएगी।
तीन मीटर गहराई तक होगी साफ
सभापति ने बताया कि मशीन एक बार में दो से मीटर गहराई व डेढ़ मीटर चौड़ाई में सफाई करेगी। इससे जलकुंभी साफ हो जाएगी। साथ ही इसमें लगी जाली से प्लास्टिक बोटल, डिस्पोजल, प्लास्टिक थैलियां आदि बाहर आ जाएगी। फिलहाल मशीन को पंद्रह दिन के लिए मंगवाया है।
सफाई की मांग लेकर प्रदर्शन
भीलवाड़ा. मानसरोवर झील के पीछे स्थित पटेलनगर के विभिन्न सेक्टरों के लोगों ने बुधवार को नालियों की सफाई कराने व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग लेकर नगर परिषद के बाहर प्रदर्शन किया।
इसके बाद सभापति ललिता समदानी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पटेलनगर के सेक्टर ९ बी व सी की नालियां लम्बे समय से साफ नहीं की गई। सड़कों पर कचरे के ढेर हैं। नालियां चौक होने से बरसात आने पर गंदा पानी घरों में घुस रहा है। सड़के खराब होने से वाहनधारी चोटिल हो रहे है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर जल्द सफाई करवाने व सड़के दुरूस्त करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में धर्मेन्द्र शर्मा सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद थे।
Updated on:
5 Jul 2018, 6:05 PM IST
Published on:
5 Jul 2018, 6:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.