6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पात्रों में जला रहे कचरा, हवा में घोल रहे जहर

भीलवाड़ा. शहर में सफाई के नाम पर नगर परिषद भले ही हर माह 55 लाख रुपए खर्च कर रही हो, लेकिन उसके सफाईकर्मी आमजन की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
पात्रों में जला रहे कचरा, हवा में घोल रहे जहर

पात्रों में जला रहे कचरा, हवा में घोल रहे जहर

भीलवाड़ा. शहर में सफाई के नाम पर नगर परिषद भले ही हर माह 55 लाख रुपए खर्च कर रही हो, लेकिन उसके सफाईकर्मी आमजन की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। कचरे को उठाने की बजाय पात्रों में ही कचरा जला देते हैं। इससे दिनभर कचरा पात्रों में आग सुलगती रहती है। परिषद के जिम्मेदार अधिकारी सफाईकर्मी व ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मालूम हो, परिषद के नियमित सफाईकर्मी के साथ ही ठेकेदार के अस्थाई कर्मचारी भी सफाई कार्य में लगे हैं। विभिन्न वार्डों से उठाए कचरे को कर्मी कचरा पात्र में डालकर आग लगा देते हैं। इससे हवा में विभिन्न गैसें घुल रही है।


परिषद प्रशासन ने शहर के मुख्य चौराहे पर आमजन को पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्लोगन लिखवा रखे हैं। दूसरी ओर सफाईकर्मी पर्यावरण संरक्षण के स्लोगनों के पास ही कचरा पात्र में कचरा जला रहे हैं। इससे दिनभर धुआं उठता है। राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को धुएं के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। शहर में जगह-जगह कचरे को जलाया जा रहा है।