19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां को 25 साल पुराने स्कूटर से करवा रहा तीर्थ यात्रा

बेटा यदि सपूत हो तो आज भी उसकी तुलना सतयुग के श्रवण कुमार से की जाती है। इसी तरह का श्रवण कुमार गुरूवार को अपनी 73 वर्षीय मां चुड़ा रम्मा को लेकर कर्नाटक से चित्तौड़ पहुंचा। वह अपने पिता के 25 साल पुराने स्कूटर से मां को अब तक 73 हजार किलोमीटर की तीर्थ यात्रा करवा चुका है। maan ko teerth yaatra
less than 1 minute read
Google source verification
मां को 25 साल पुराने स्कूटर से करवा रहा तीर्थ यात्रा

मां को 25 साल पुराने स्कूटर से करवा रहा तीर्थ यात्रा


कर्नाटक के मैसूर में पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर 44 वर्षीय दक्षिणा मूर्ति कृष्ण कुमार ने बताया कि यह तीर्थ यात्रा उनके पिता के 25 साल पुराने स्कूटर पर पूरे भारत वर्ष में अपनी माता को करवा रहे हैं। भारत यात्रा के साथ ही वह नेपाल, भूटान, म्यांमार की भी यात्रा करवा चुके है। अधिकांश यात्रा पुण्य क्षेत्रों और तीर्थ स्थलों की करवाई हैं।

मूर्ति कृष्ण कुमार का कहना है कि उन्होंने मां को तीर्थ यात्रा कराने के लिए नौकरी छोड़ दी। इस सेवा संकल्प के चलते विवाह भी नहीं किया। मूर्ति कृष्ण कुमार गुरूवार को मां को तीर्थ यात्रा कराने चित्तौडग़ढ़ पहुंचे।

यहां मीरा मार्केट में सर्व धर्म एवं मीरा मार्केट व्यापारियों ने मां-बेटे का अभिनंदन किया। इस मौके पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष एसके मौड़, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, महामंत्री योगेश शर्मा, योगेश चौपड़ा, राजेश भंडारी कमल मेहता, अनुज जैन, सुनील सुनील जैन, अशोक प्रजापत, लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग