8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संतरगी मेले में दिखी संस्कृति की झलक

भीलवाड़ा. श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान एवं नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के सहयोग से दो दिवसीय माहेश्वरी संतरगी मेला शुरू हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 25 May 2023, 11:12 AM IST

संतरगी मेले में दिखी संस्कृति की झलक

संतरगी मेले में दिखी संस्कृति की झलक

भीलवाड़ा. श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान एवं नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के सहयोग से दो दिवसीय माहेश्वरी संतरगी मेला शुरू हुआ। उद्योगपति रामपाल सोनी, राधेश्याम चेचाणी, अनिल बांगड़, अशोक बाहेती, राधेश्याम सोमानी ने उद्घाटन किया।

मेला संयोजक अभिजीत सारडा ने बताया कि मेला गुरुवार देर रात तक चलेगा। लगभग 100 स्टाॅल लगी है। इसमें फूड फेस्टिवल, गेम जोन, शॉपिंग, लाइव म्यूजिक, मनोरंजन, हॉर्स राइड, कैमल राइड, फोक डांस, सेल्फी प्वाइंट, कच्ची घोड़ी, झूले, भारत दर्शन, लोक कलाकारों की प्रस्तुति, राशि लढ़ा का भवई नृत्य आदि हुए। गुरुवार को कई राज्यों के कलाकार नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां देंगे।
मुख्य प्रभारी गोपाल नारानीवाल ने बताया कि मेले में लक्की ड्रा में पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रमोद डाड, दिलिप लाहोटी, रामकिशन सोनी, दिनेश काबरा, सुभाष लढ़ा, राजेन्द्र तोषनीवाल आदि का सहयोग रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर की 15 माहेश्वरी क्षेत्रीय महिला संगठनों ने प्रस्तुति दी।
-------
आरके-आरसी को वॉलीबॉल शूटिंग का खिताब
श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान, आरकेआरसी व्यास क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा की ओर से वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता महेश स्पोटर्स एकेडमी, महेश स्कूल में संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि समापन पर संघ चालक चांदमल सोमानी, रविंद्र जाजू, निर्मल गग्गड़, सुरेश लढ़ा, राकेश असावा, डॉ. डीएल कास्ट, कैलाश सोमानी, सुभाष बाहेती, विनोद मेलाना, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती ने भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष द्वीप जलाया।
खेल प्रभारी दिनेश काबरा ने बताया कि वॉलीबॉल शूटिंग के फाइनल में आरके-आरसी (पंचमुखी) ने पथिकनगर ए को शिकस्त दी। शास्त्रीनगर (टाइटंस) ने भोपालगंज को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इधर, चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सांगानेर रोड पर संपन्न हुई। खेलकूद प्रभारी दिनेश काबरा ने बताया कि 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया। युगल में वैभव व अंकिता झंवर विजेता, रोशनलाल व संजु डाड द्वितीय, प्रद्युमन व आंचल न्याति तृतीय रहे।