7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किस्मत अच्छी की समय रहते चढ़ गया हत्थे, नए साल पर भीलवाड़ा पुलिस के उड़ा देता होश

सुभाषनगर थाना पुलिस ने मंगलवार रात को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किया। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपी फाइनेंस पर दी उधार वापस नहीं चुकाने पर कुछ व्यापारियों की हत्या करने की नीयत से घूम रहा था। नव सवंत्सर पर कुछ व्यापारियों की हत्या करनी थी। पुलिस को यह पता लगा तो होश उड़ गए। व्यापारी हथियार कहां से लाया इसके बारे में पता किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

थानाप्रभारी नंदलाल रिणवा के अनुसार रात में गश्त के दौरान अजमेर रोड पर एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने शंका के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अपना नाम पुर रोड निवासी राहुल विश्नोई बताया। प्रारंभिक पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने सात-आठ साल पूर्व फाइनेंस का काम शुरू किया। कुछ व्यापारियों को पैसा उधार दिया। फाइनेंस पर दिए करोड़ों रुपए व्यापारियों ने हड़प लिए। इससे राहुल दिवालिया हो गया। जमीन-जायदाद गिरवी रखने के बाद भी कर्जाें नहीं चुका पाया। इससे राहुल मानसिक रूप से परेशान हो गया। उसने जिन व्यापारियों को पैसा दिया उनकी नए साल पर हत्या का मानस बनाया। इसके लिए हथियार भी खरीदा। जंगल में जाकर सोशल मीडिया के जरिए हथियार चलाना सीखा। रात में वह शिकार की तलाश में निकला। इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को पूछताछ में रहस्योदगार हुआ तो भगवान का शुक्रिया अदा किया। पुलिस पता कर रही है कि आरोपी ने किन-किन व्यापारियों को उधार दिया। उन व्यापारियों का बुलाकर पूछताछ होगी। इनमें कुछ व्यापारी नामचीन बताए जा रहे है।