6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालच में ली दादी की जान, पोता गिरफ्तार

क्षेत्र के गणेशपुरा में पांच दिन पूर्व सोहनी बैरवा की गला घोंटकर हत्या के मामले का सोमवार शाम पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतका के दो पोते ही कातिल निकले। मांडल पुलिस ने हत्या के आरोप में एक पोते को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार है। धन और गहने के लालच में आरोपियों ने दादी की जान ली।थानाप्रभारी विनोद मीणा ने बताया कि 11 अक्टूबर को गणेशपुरा की सोहनी पत्नी रूपा बैरवा का शव घर में मिला था।

less than 1 minute read
Google source verification
 लालच में ली दादी की जान, पोता गिरफ्तार

लालच में ली दादी की जान, पोता गिरफ्तार

क्षेत्र के गणेशपुरा में पांच दिन पूर्व सोहनी बैरवा की गला घोंटकर हत्या के मामले का सोमवार शाम पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतका के दो पोते ही कातिल निकले। मांडल पुलिस ने हत्या के आरोप में एक पोते को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार है। धन और गहने के लालच में आरोपियों ने दादी की जान ली।
थानाप्रभारी विनोद मीणा ने बताया कि 11 अक्टूबर को गणेशपुरा की सोहनी पत्नी रूपा बैरवा का शव घर में मिला था। निकट ही कमरे में सामान बिखरा था। बक्से का ताला टूटा मिला। सोहनी का गला घोंटकर हत्या की गई थी।

पुलिस ने मृतका के रिश्तेदार महावीर बैरवा की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मीणा की अगुवाई में टीम ने अनुसंधान के बाद हत्या के आरोप में मृतका के जेठ के पुत्र गणेशपुरा निवासी काना उर्फ कन्हैयालाल बैरवा को गिरफ्तार किया। काना का छोटा भाई शंकर फरार है।

रंजिश से घूमी शक की सुई, अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं
पुलिस ने गहनता से अनुसंधान शुरू किया तो बात सामने आई कि सोहनी और उसके दिवंगत जेठ रामलाल के परिवार में रंजिश थी। कहासुनी होती रहती थी। मृतका ने हाल ही में जमीन बेची थी। उसका पैसा सोहनी के पास था। सोहनी घर में अकेली रहती और हमेशा गहने पहनती थी। इसका पता आरोपी काना और उसके भाई शंकर को था। पुलिस जांच में सामने आया कि सोहनी के अंतिम संस्कार में जेठ का परिवार शामिल ही नहीं हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर काना उर्फ कन्हैयालाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लालच में हत्या की बात कबूल ली। छोटे भाई शंकर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस शंकर की तलाश कर रही है।