
जीएसएस : चुनाव प्रक्रिया शुरु, मतदाता सूची जारी
भीलवाड़ा जिले की निर्वाचन योग्य 370 ग्राम सेवा सहकारी समितियों (जीएसएस) के चुनाव पांच चरणों के तीन चक्रों में होंगे। पहले चरण की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू हो गई है। अंतिम चरण की प्रक्रिया 29 सितंबर को पूरी होगी। प्रत्येक जीएसएस में 12 सदस्यीय प्रबंधकारिणी बनेगी। इनमें से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।
इकाई रिटर्निंग अधिकारी अरविंद ओझा ने बताया कि प्रथम चक्र में दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि., भीलवाड़ा की शाहपुरा, बनेड़ा, हुरड़ा, मांडल, करेड़ा एवं शंभूगढ़ क्षेत्र की 145 जीएसएस के चुनाव 26 अगस्त से 29 सितंबर तक पांच चरणों में करवाए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारियों को गुरुवार को प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लि.में प्रशिक्षण दिया गया। सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. के एमडी अनिल काबरा, डिप्टी रजिस्ट्रार अरविंद ओझा, भंडार जीएम सुरेंद्र सिंह खंगारोत, सहकारिता विभाग के निरीक्षक राजेंद्र सिंह पंवार,सीसीबी के अधिशासी अधिकारी श्रवण कुमावत ने चुनाव प्रक्रिया बताई।
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव 16 सितंबर से
जीएसएस के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव पहले चरण में 16 सितंबर, दूसरे चरण में 19, तीसरे चरण में 22, चौथे चरण में 25 व पांचवें चरण में 29 सितंबर को होगा। प्रत्येक चरण के लिए नामांकन पत्र की प्राप्ति सुबह 10 से 11 बजे तक एवं प्राप्त फार्मों की सूचियों का प्रकाशन, सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक, वैध फार्मों की सूचियों का प्रकाशन दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। उ्मीदवार अपने नाम दोपहर 1:30 से 2 बजे तक वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों की सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। आवश्यक हुआ तो मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी।
Published on:
26 Aug 2022 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
