6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुलाबपुरा के शख्स की ब्लैक फंगस से मौत

उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में था भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification
गुलाबपुरा के शख्स की ब्लैक फंगस से मौत

गुलाबपुरा के शख्स की ब्लैक फंगस से मौत

भीलवाड़ा।
म्यूकर मायकोसिस (ब्लैक फंगस) ने गुरुवार को गुलाबपुरा के अब्दुल गफ्फार मोहम्मद (५०) की जान ले ली। अब्दुल को बुधवार रात उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कराया था। गुलाबपुरा के चिकित्सकों के अनुसार कला बाबजी के पास रहने वाले अब्दुल को कुछ दिन से बुखार आने पर गुलाबपुरा के डॉ. जीएल गुप्ता को दिखाया। वह घर पर ही इलाज ले रहा था कि बुधवार को तबीयत बिगडऩे पर परिजन डॉ. गुप्ता के पास ले गए। उन्होंने तुरंत भीलवाड़ा रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एमजीएच आए, जहां भर्ती कर लिया गया। रात में तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल ले गए। वहां गफ्फार ने गुरुवार सुबह साढ़ेदस बजे दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि गफ्फार का शुगर लेवल करीब ४०० था। आंख लाल होकर मोटी हो गई थी। नाक व मुंह से खून निकलने लगा था। परिजनों का कहना है कि गफ्फार की आंख में सूजन, नाक व मुंह से खून आने पर पहले अरिहन्त चिकित्सालय में दिखाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंख चली गई है। उसे ब्लैक फंगस है। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार ब्लैक फंगस से तीन लोग मारे जा चुके हैं। एक जने की आंख की रोशनी चली गई है। चार मरीज भीलवाड़ा तथा एक दर्जन जयपुर में भर्ती हैं। कोरोना गाइडलाइन से एसडीपीआइ की टीम ने पीपीई किट पहनकर गुलाबपुरा के कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया। चिकित्सा विभाग के अनुसार ब्लैक फंगस से गफ्फार की गुरुवार को उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हुई।