6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनों में गूंजा जय हनुमाना, फड में छाई हनुमान चालीसा

कोरोना महामारी का साया मंगलवार को हनुमान जयंती पर नजर आया। शहर एवं जिले के तमाम बालाजी मंदिर भक्तों के लिए बंद रहे, लेकिन भीतर विधि विधान पूर्वक पुजारियों ने अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना और महाआरती की।

less than 1 minute read
Google source verification
Gunja Jai ​​Hanuman in the hearts, Hanuman Chalisa in the fad

Gunja Jai ​​Hanuman in the hearts, Hanuman Chalisa in the fad,Gunja Jai ​​Hanuman in the hearts, Hanuman Chalisa in the fad,Gunja Jai ​​Hanuman in the hearts, Hanuman Chalisa in the fad


भीलवाड़ा। कोरोना महामारी का साया मंगलवार को हनुमान जयंती पर नजर आया। शहर एवं जिले के तमाम बालाजी मंदिर भक्तों के लिए बंद रहे, लेकिन भीतर विधि विधान पूर्वक पुजारियों ने अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना और महाआरती की।


मुख्य डाक घर के समीप स्थित संकट मोचन मंदिर में काजू कतली के भोग का महा कार्यक्रम स्थगित रहा, लेकिन महाआराती हुई। इसी प्रकार बालाजी मार्केट स्थित पेच के बालाजी मंदिर में भी सुबह भजन कीर्तन व अनुष्ठान हुए।

शहर में दादाबाड़ी स्थित सौ साल पुराने पंचमुखी दरबार, साबुन मार्ग स्थित ग्यारहमुखी हनुमान व सुभाषनगर स्थित टंकी के बालाजी, सांगानेर में सिंदरी के बालाजी व तेजाजी के चौक स्थित रपट के बालाजी मंदिर के पट भक्तों के लिए नहीं खुले, लेकिन अनुष्ठान गर्भ गृह में हुए। उपनगर पुर स्थित क्यारा के हनुमान जी पर भी सामूहिक कार्यक्रम स्थगित रहे।

भीलवाड़ा के युवा चित्रकार कल्याण जोशी ने हनुमान जंयती पर बनाई फड चित्रकला खास आकर्षण का केन्द्र रही। जोशी ने फडचित्र में हनुमान चालीसा को चित्रों के माध्यम से उकेरा।