8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा में कोरोना से आधा दर्जन लोगों की मौत

साइकिल स्टैंड कर्मचारी ने तोड़ा दम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 20 Jun 2020, 9:18 PM IST

facilitation of corona warriours in merta city

Corona News

भीलवाड़ा।
यहां एमजीएच में शनिवार सुबह एक कोरोना रोगी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह एक सप्ताह से अस्पताल में वेंटिलेटर पर था। उसका कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया।
आरआरटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि चन्द्रशेखर आजादनगर में सरकारी स्कूल के पास रहने वाला सूरत सिंह (४२) पुर रोड विशाल मेगा मार्ट के पास साइकिल स्टैंड पर कर्मचारी था। तेज जुकाम व खांसी के चलते उसे भर्ती कराया था। इलाज शुरू करने के बाद कोरोना जांच कराई। १४ जून को रिपोर्ट में पॉजिटिव निकला। तब से ही वेंटिलेटर पर था। अंतिम संस्कार में क्वारंटीन सेंटर से पत्नी, बेटी व दो दोहितों को लाया गया। सूरत सिंह को कोरोना संक्रमण कैसे हुआ, यह पता नहीं चल पाया। कार्यस्थल पर व्यापारियों व पेट्रोल पंप कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई लेकिन पता नहीं चला। संभवतया बाहर से आए किसी कार पार्क के दौरान संक्रमित हुआ।
कोरोना से मौत
26 मार्च : भीलवाड़ा की शाम की सब्जी मंडी निवासी नारायणसिंह (७३)
26 मार्च: रायपुर के नाथडिय़ास निवासी सुवालाल (६०)
19 मई : जावद (मप्र) निवासी कृष्णा देवी छीपा (६५)
2 जून : नीमच (मप्र) के ललित पाराशर (३५)
4 जून : हलेड़ निवासी सुरेश जाट (३५)
२० जून : भीलवाड़ा के चंद्रशेखर आजादनगर निवासी सूरतसिंह (४२)