6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोवटा बांध छलकने से बीसलपुर में दौड़ेगी खु​शियां

जिले का सबसे पहले भरने वाला गोवटा बांध छलक गया है। गोवटा मंगलवार आधी रात छलका। 27 फीट क्षमता के गोवटा पर हवा के साथ पानी बाहर आ रहा है। ऐसे में बांध के छलकने से बीसलपुर में खुशियां दौड़ेगी। गोवटा का पानी अब त्रिवेणी नदी में आएगा।

2 min read
Google source verification
गोवटा बांध छलकने से बीसलपुर में दौड़ेगी खु​शियां

गोवटा बांध छलकने से बीसलपुर में दौड़ेगी खु​शियां

जिले का सबसे पहले भरने वाला गोवटा बांध छलक गया है। गोवटा मंगलवार आधी रात छलका। 27 फीट क्षमता के गोवटा पर हवा के साथ पानी बाहर आ रहा है। ऐसे में बांध के छलकने से बीसलपुर में खुशियां दौड़ेगी। गोवटा का पानी अब त्रिवेणी नदी में आएगा। त्रिवेणी का गेज बढ़ने के साथ पानी आगे बीसलपुर बांध में जाएगा।


इससे बांध में पानी की आवक की संभावनाएं बढ़ गई है। उधर, मेनाल का झरना चलने पर उसका पानी भी त्रिवेणी में मिलता है। हालांकि अब बरसात का दौर धीमा पड़ने से त्रिवेणी का गेज कम हुआ है। वर्तमान में बीसलपुर बांध का गेज लगभग 310.09 आरएल मीटर चल रहा है। कोटड़ी क्षेत्र में कोठारी बांध भी ओवरफ्लो हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों और किसानों में खुशी की लहर है। इससे एक दिन पहले गुवारड़ी और जूट का नाका बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं। गत वर्ष कोठारी नहीं छलक पाया था। अब लोगों को जेतपुरा बांध के छलकने का इंतजार है। जेतपुरा भी छलकने के कगार पर ही है। इस समय 23 फीट क्षमता के जेतपुरा बांध में 22 फीट पानी आ चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुधवार को कुछ खास बरसात नहीं हुई है। उधर, भीलवाड़ा में बुधवार को बारिश का दौर धीमा पड़ा। दिनभर में कई बार रह-रह कर घटाएं छाई। दोपहर बाद करीब बीस मिनट तेज बरसात हुई। बारिश थमने के बाद पारा फिर चढ़ गया। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री तथा न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व ही अधिकतम पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि बुधवार रात ग्यारह बजे बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे आधी रात तक बारिश चलती रही।

केलूपोश मकान ढहा
शहर के दादाबाड़ी िस्थत कोली मोहल्ले में बरसात से लालूराम कोली का केलूपोश मकान ढह गया। पीडि़त परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। मकान ढहने से हादसा नहीं हुआ। परिवार को अन्यत्र शरण लेनी पड़ रही है। सूचना पर पटवारी मौके पर पहुंचा और रिपोर्ट तैयार की।