ब्यूरो ने तीस मई को शिकायत का सत्यापन किया तो सही पाई गई। शुक्रवार को ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू के निर्देशन में ब्यूरो के निरीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित, हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश शर्मा, जितेन्द्र सिंह, मानसिंह, दिनेश कुमार व शेरसिंह सुहागपुरा पहुंचे। परिवादी ने जैसे ही आरोपी हेडकांस्टेबल यशवंतसिंह को साढे चार हजार रुपए दिए, ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।