21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैड कांस्टेबल निलंबित, छेड़छाड़ मामले में जेल भेजा

रोडवेज बस में सवार महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले मे गिरफ्तार हैड कांस्टेबल राजूराम कंजर को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए। उधर, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने हैड कांस्टेबल राजूराम को निलंबित कर दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Head constable suspended, sent to jail in molestation case

Head constable suspended, sent to jail in molestation case

भीलवाड़ा. रोडवेज बस में सवार महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले मे गिरफ्तार हैड कांस्टेबल राजूराम कंजर को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए। उधर, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने हैड कांस्टेबल राजूराम को निलंबित कर दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमलसिंह ने बताया कि बांसवाड़ा से केकड़ी होकर जयपुर जा रोडवेज बस में बुधवार शाम को भीलवाड़ा से सवार पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल जहाजपुर निवासी राजूराम कंजर ने महिला सहयात्री के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की। हदे पार तो तस्वारिया के बाद हो गई। वर्दी में होने के बाद भी वह छेड़छाड़ करता रहा। इससे महिला परेशान हो गई। उसने हैड कांस्टेबल की चलती बस में धुनाई शुरू कर दी। किसी ने इसका वीडियो भी बना दिया। पीडि़ता ने बाद में शाहपुरा थानार पुलिस को आरोपी को सौपा। शाहपुरा पुलिस ने पहले राजूराम को शांतिभंग की धाराओं में पकड़ा। उसके बाद छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया गया। वहीं हैड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग