13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने दी दबिश तो जंगलों में जा छिपे

हमीरगढ़। भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ कस्बे के निकट बनास नदी में बीते मंगलवार रात डेढ बजे पुलिस ने बजरी माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने 2 एलएनटी मशीन व बजरी के 5 डम्पर पकड़े। बजरी माफियाओं में मचा हड़कम्प मच गया। Hold 5 dumper of gravel in bBhilwara

less than 1 minute read
Google source verification
Hold 5 dumper of gravel in bBhilwara

Hold 5 dumper of gravel in bBhilwara

हमीरगढ़। भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ कस्बे के निकट बनास नदी में बीते मंगलवार रात डेढ बजे पुलिस ने बजरी माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने 2 एलएनटी मशीन व बजरी के 5 डम्पर पकड़े। बजरी माफियाओं में मचा हड़कम्प मच गया। Hold 5 dumper of gravel in bBhilwara

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस विभाग व माइनिंग विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार टीम ने हमीरगढ़ के निकट भैसाकुण्डल गांव से बह रही बनास नदी में अवैध बजरी दोहन करते लोगों पर दबिश दी। पुलिस के वाहन को देखकर वहां मौजूद लोग भाग निकले। यहां से पुलिस ने 2 डम्पर व 2 एलएनटी पकड़े। इसके बाद टीम ने स्वरूपगंज गांव से बह रही बनास नदी के किनारे से अवैध बजरी का दोहन करते लोगों पर दबिश दी। दूर से आते पुलिस के वाहन को देखकर बजरी दोहन कर्ता जंगल में जा छिपे। यहां से टीम ने तीन डम्पर पकड़े। Hold 5 dumper of gravel in bBhilwara