जिले के मांडलगढ़, बिजौलिया, गुलाबपुरा, लाडपुरा, आकोला, सवाईपुर, आसींद, शाहपुरा, जहाजपुर, कोटड़ी, बनेड़ा, मांडल, बड़लियास, बरूंदनी, ब्राह्मणों की सरेरी ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। शाम को सभी गांवो में होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटकर होली की शुभकामनाएं भेजी।